एटा, जुलाई 27 -- Etah News: रसूलपुर गढ़ौली गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। चारपाई से अचानक नीचे उतरने के प्रयास में 16 माह का मासूम पानी से भरी डेग (स्टील का डिब्बा) में गिर गया। मौके पर पहुंचे घरवालों ने बाहर निकाला। इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद ही मासूम की मौत हो गई। थाना मिरहची के गांव रसूलपुर गढौली निवासी दुर्गेश का 16 माह का इकलौता बेटा कार्तिकेय सोमवार सुबह चारपाई पर सो रहा था। बच्चे को सोता देख मां अन्य काम करने लगी और पास ही पशुओं को चारा देने चली गई। इसी बीच बच्चा जाग गया और चारपाई से उतरते समय संतुलन बिगड़ने से पास रखी पानी की डेग में जा गिरा। मां जब कुछ देर बाद वापस लौटी तो बच्चा चारपाई पर नहीं मिला। पास में रखी डेग में अचेत मिला। आनन-फानन में परिजन उसे मिरहची के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, ज...