एटा, अक्टूबर 18 -- Etah News: मोहल्ला सुदर्शन दास में रविवार सुबह गैस सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर से करीब छह फीट ऊंची लपटें उठती रहीं। सिलेंडर को बाहर फेंक दिया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गैस खत्म होने पर आग अपने आप ही बुझ गई। घनी आबादी में आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।मोहल्ला सुदर्शनदास निवासी मनोज ने बताया कि बहन शनिवार को आगरा से आई थीं। रविवार सुबह वह चाय बना रही थीं, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई।मनोज ने बताया आग की लपटें निकलती देख सभी लोग घबरा गए। परिवार के अन्य लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मनोज ने जलते हुए सिलेंडर को घर के बाहर नाले में डाल आए। इसके बावजूद आग नहीं बुझी।मनोज के अनुसार सिलेंडर के ऊपर कई बोरे डालकर आग बुझाने का प्रय...