Etah News: चलती लोडर गाड़ी में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों के पाइप जले
एटा, जुलाई 28 -- Etah News: चलती लोडर गाड़ी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। गाड़ी मे भरा प्लास्टिक के पाइप जल गए। जानकारी पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। रिजोर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले में जानकारी की है। चालक भी मौके से चला गया। दुर्घटना देर रात शिकोहाबाद रोड गांव घुमरिया के पास हुई। मंगलवार की देर रात लोडर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद चालक मौके से भाग गया। एकत्रित लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताया जा रहा है कि गाड़ी में प्लास्टिक के पाइप भरे हुए थे और चालक के अनुसार शार्ट सर्किट से आग लगी है। घटना में जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के बाद कुछ देर के लिए यातायात मार्ग बाधित हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.