Etah News: चकबंदी के दौरान सड़क पर आवंटित कर दिया 112 चक, डीएम की जांच में खुलासा
एटा, जुलाई 21 -- Etah News: चकबंदी के दौरान हुई शिकायत के बाद जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। चकबंदी के दौरान उन किसानों को सड़क पर जमीन आवंटित कर दी गई जिनकी जमीन मुख्य मार्ग पर थी ही नहीं। डीएम की ओर से कराई गई जांच में खुलासा होने पर चकबंदी आयुक्त के लिए पत्र लिखा गया है। तत्कालीन सहायक चकबंदी अधिकारी रवींद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई हो सके। डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि परगना मारहरा के ग्राम अख्तौली की चकबंदी के दौरान तत्कालीन सहायक चकबंदी अधिकारी ने प्रारंभिक चकबंदी योजना प्रकाशन के बाद चकबंदी अधिनियम के प्रावधानों, निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य न करते हुए कई गंभीर अनियमितताएं की। यह भी पढ़ें- Moradabad News: चकमार्ग पैमाइश के दौरान अभद्रता का आरोप, भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन मुख्य मार्ग के निकट स्थित उपजाऊ चकों के आवंटन में नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.