Etah News: घास काटने गई महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला
एटा, सितम्बर 28 -- Etah News: घास काटने की कहकर घर से निकली महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। खेत पर जा रही अन्य महिलाओं ने शव लटका देखा और घरवालों को सूचना दी। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को मामले में तहरीर का इंतजार है। थाना निधौली कलां के गांव सभापुर निवासी मालती देवी (26) पुत्री जयप्रकाश की शादी पांच साल पहले अजनेश पुत्र उदयवीर निवासी नगला भजा थाना पिलुआ के साथ हुई थी। पति, ससुर वल्लभगढ में प्राइवेट नौकरी करते है और वर्तमान में वहीं पर थे। सोमवार की सुबह घर से करीब दस बजे घास काटने की कहकर निकली थी। उसके बाद से वह घर नहीं लौटी। दोपहर करीब एक बजे अन्य महिलाएं घास काटने के लिए गई तो पेड़ पर महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
शव की बरामदगी शव लटका देख महिलाओं ने घर पर जाकर बताया। जानकारी पर परिवार के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.