Etah News: घास काटते समय किसान पर गिरा 11 हजार की लाइन का तार, मौत
एटा, नवम्बर 7 -- Etah News: गांव नूरपुर में घेर पर घास काटते समय 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार किसान के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गए। करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद नातिन बाल-बाल बच गई। थाना मलावन के गांव नूरपुर निवासी किसान महीपाल सिंह (66) पुत्र महेन्द्र सिंह शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर के सामने घेर पर घास काट रहे थे। इनके साथ नातिन भी थी। इसी दौरान अचानक 11 हजार की विद्युत लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। तार की चपेट में आने से किसान को तेज करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गए। हादसे के दौरान नातिन किसी तरह सुरक्षित बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मलावन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.