Etah News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को चार पहिया गाड़ी ने कुचला, मौत
एटा, सितम्बर 1 -- Etah News: मोहल्ला मलियान में मंगलवार को चार पहिया वाहन ने सड़क पर खेल रहे मासूम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मासूम की मौत हो गई। जिला फर्रुखाबाद थाना मोहम्मदाबाद के गांव मुरास कन्हैया निवासी रसाल उर्फ कालिया का एक साल का बेटा गुलशन नाना जगदीश के घर मोहल्ला मलियान मां के साथ आया था। मंगलवार को बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। चार पहिया गाड़ी ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी के दोनों पहिये मासूम के ऊपर से उतर गए। परिवारीजन क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर कहीं और ले जाने के लिए कह दिया।बताया जा रहा है कि परिजनों ने कई बार 108 एंबुलेंस कॉल की, लेकिन फोन नहीं लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई महेंद्र सिंह व आरक्षी सुमित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से गंभीर रूप से घायल बच्चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.