एटा, सितम्बर 27 -- Etah News: सकीट, गांव सउआपुर से रहस्यमय ढंग से लापता छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। बेटी के मिलने के बाद घरवालों में खुशी है वही पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। घरवालों से नाराज होकर चली गई थी। बता दें कि गांव सउआवपुर निवासी श्रीकृष्ण की तेरह वर्षीय बेटा 18 सितंबर को लापता हो गई थी। बेटी रितिका कक्षा आठ में आदर्श इण्टर कॉलेज उम्मेदपुर में पड़ती है। रोजाना की भांति 18 सितम्बर विद्यालय पढ़ने गई थी। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी थी। सकीट पुलिस ने छात्रा को तलाश किया। सकीट पुलिस ने छात्रा को नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष मधु दुबे ने बताया कि छात्रा घरवालों से नाराज होकर गई थी। उसने अंजान युवक से खुद को अनाथ होने की बात कही थी और उसके साथ चली गई थी। युवक ने नजदीकी थाने में पहुंचाया। जिसके बाद किशोरी ने ...