Etah News: गोदाम में सेंध लगाकर 1.70 लाख उड़ाए, डीवीआर भी ले गए चोर
एटा, अगस्त 3 -- Etah News: गांवअमरोली रतनपुर रोड स्थित गल्ला मंडी में रविवार रात चोरों ने बीआर इंटरप्राइजेज के गोदाम को निशाना बनाते हुए करीब एक लाख 70 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर गोदाम के पिछले हिस्से से चादर फाड़कर अंदर दाखिल हुए और गुल्लक में रखी नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
घटना का पता लगना सोमवार सुबह करीब नौ बजे बीआर इंटरप्राइजेज के मुनीम आलोक शाक्य रोजाना की तरह मंडी पहुंचे। गोदाम के पास पहुंचते ही उनकी नजर पिछले गेट पर पड़ी, जहां चादर फटी हुई थी और गेट खुला मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने गोदाम के अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और गुल्लक में रखी नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल गल्ला आढ़त स्वामी गोविंद गुप्ता को फोन कर चोरी की जानकारी दी। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.