एटा, अक्टूबर 17 -- Etah News: गांव निधौलीखुर्द के पास अनियंत्रित होकर धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला। फिरोजाबाद थाना एका के गांव रमिया निवासी अवनीश कुमार (35) पुत्र ज्ञान सिंह शुक्रवार रात को धान लेकर ट्रैक्टर से जा रहे थे। गांव निधौली खुर्द के पास पहुंचे। वहीं पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आने से युवक की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घरवालों, पुलिस को सूचना दी गई। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को हटाया गया और युवक को बाहर निकाला गया। युवक की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ...