Etah News: गांव धनिगा में घर में घुस गया मगरमच्छ, दहशत में काटी रात
एटा, अगस्त 13 -- Etah News: गांव धनिगा में बुधवार देररात मगरमच्छ घर में घुस आने से हड़कंप मच गया। घर में मगरमच्छ दिखाई देते ही परिवार के लोग घबराकर बाहर निकल आए। वन विभाग, वाइल्ड लाइफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू करते हुए मगरमच्छ को पकड़ लिया। गांव धनिगा से कुछ दूरी पर हजारा नहर है साथ ही गांव में बहुत बड़ा तालाब भी है। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ को देख ग्रामीण दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ ने गांव के ही गंगा सिंह की बकरी को निशाना बनाया। मगरमच्छ गांव के ही अनूप सिंह के घर में जाकर घुस गया। प्रधान हीरालाल ने कॉल कर पुलिस, वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई शुरु कर दी और वाइल्ड लाइफ की टीम को अवगत कराया। मगरमच्छ बाहर न आ जाए उसे लेकर तख्त लगा दिया और बालू से भरी बोरी भी रख द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.