Etah News: गल्ला मंडी से चोरी के मामले में दो चोरों को पकड़ा
एटा, अगस्त 6 -- Etah News: कोतवाली अलीगंज पुलिस ने चोरी की घटना के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा। तीन अगस्त को बीआर इंटरप्राइजेज गल्ला आढ़त अमरौली रोड से चोर गेट तोड़कर अंदर घुस आए थे और अंदर घुसकर गल्ले में रखी करीब एक लाख 70 हजार की नकदी चोरी कर ली थी। फर्म में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर उनकी डीवीआर भी साथ ले गए। सूचना पर थाना अलीगंज ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को तलाश किया। एसएचओ रुपेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहिद पुत्र अजीज खां, सोनू पुत्र वहीद खां निवासी मोहल्ला मेवातियान अलीगंज को पकड़ा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: घर में घुसे चोर, विरोध करने पर मारपीट कर नकदी लेकर फरार इनके कब्जे से 32500 रुपये बरामद हुए है। मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.