एटा, अक्टूबर 1 -- Etah News: धान की आवक बढ़ते ही गल्ला मंडी के दोनों जाम लगाना शुरू हो जाता है। जाम भी ऐसा लगता है कि जीटी रोड और अलीगंज रोड पर घंटों वाहन कतार में लगे रहते हैं। धान लेकर आने वाले किसान मंडी में घुस नहीं पाते। सभी को यह जानकारी होने के बाद भी इस पर अभी से कोई प्लान तैयार नहीं किया जा रहा है। समय रहते काम कर लिया जाए तो जाम से निजात मिल सकती है। धीरे-धीरे गल्ला मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। बरसात होने के कारण अभी धान कम आ रहा है। जैसे ही मौसम सही होगा वैसे ही धान की आवक शुरू हो जाएगी। एक साथ धान आने के कारण वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर रोजाना धान लेकर पहुंचते है। सुबह 11 बजे बजते ही जाम लगाना शुरू हो जाता है। इस जाम में किसानों के धान से लदे सैकड़ों वाहनों के अलावा कार, बाइक, ऑटो, ई-रिक्...