एटा, अगस्त 31 -- Etah News: एटा। थाना जैथरा के गांव नगला रामराय निवासी धर्मेन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पांच जुलाई को एक अस्पताल में तैनात नर्स अंजली ने पत्नी स्वार्थी देवी को यह कहकर खून की बोतल लगा दी इनमें खून की कमी है। खून की बोतल चढ़ते ही महिला की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन आगरा लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान 10 जुलाई को पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

धमकी और हमले के मामले एटा। थाना जसरथपुर के गांव नगला चमन निवासी विमलेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पहले गांव के सुखवीर सहित पांच आरोपियों ने मिलकर पीड़ित, मां पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

वीडियो वायरल की धमकी एटा। थाना निधौलीकलां के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने...