Etah News: गरीबों का सरकारी राशन डकारने वाले दो कोटा डीलरों पर एफआईआर
एटा, सितम्बर 7 -- Etah News: एटा, जिले में गरीब एवं पात्र उपभोक्ताओं का सरकारी राशन डकारने वाले राशन डीलरों के विरुद्ध जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जैथरा और अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के दो सरकारी राशन डीलरों के खिलाफ राशन कालाबाजारी करने के आरोप में डीएम के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। जैथरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गैसिंहपुर के सरकारी राशन डीलर लालाराम और अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जटौराभान के राशन डीलर ताराचंद्र उर्फ बंटू सिंह के खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर हुई जांच में अनियमितताएं मिलने पर जैथरा और अलीगंज क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षकों ने दोनों राशन डीलरों के खिलाफ संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूर्ति निरीक्षकों अनुसार जांच में पाया गया कि दोनों राशन डीलर सरकारी खाद्यान्न के वितरण में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.