Etah News: गरीबों का राशन डकारने वाले डालने वाले राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एटा, अगस्त 6 -- Etah News: गुरुवार को ब्लॉक अवागढ़ की ग्राम पंचायत सिलामई में सरकारी राशन डीलर धनीराम के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं जांच आख्या के आधार पर पूर्ति निरीक्षक प्रियम पाण्डेय ने थाना जलेसर में एफआईआर दर्ज कराई। पूर्ति निरीक्षक के अनुसार जांच में पाया गया कि राशन डीलर सरकारी खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरत रहा था। इसके चलते स्टॉक एवं वितरण अभिलेखों में गंभीर विसंगतियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान दुकान पर उपलब्ध खाद्यान्न एवं अभिलेखों का मिलान करने पर गेहूं, चावल एवं बाजरा की निर्धारित मात्रा में नहीं मिली। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आवश्यक वस्तुओं के वितरण एवं नियंत्रण आदेश-2016 के प्रावधानों का भी घोर उल्लंघन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.