एटा, सितम्बर 9 -- Etah News: एटा, गांव गदेसरा स्थित बंबे में महिला का शव बहता हुआ मिला। बंबे के पास से गुजर रहे राहगीरों की नजर शव पर पड़ी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और काफी देर तक शव शिनाख्त को प्रयास किए। शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। थाना अवागढ़ के गांव गदेसरा में बंबा है। बुधवार शाम को ग्रामीणों ने बंबा में महिला का शव पडा देखा और शव को देख भीड एकत्रित हो गई। उन्ही में से एक युवक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बंबे से बाहर निकलवाया और कब्जे में ले लिया। महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के गांव के लोगों से जानकारी जुटाई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बंबे में महिला का शव मिलने के बाद इला...