एटा, सितम्बर 16 -- Etah News: वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर पर चल रहे गणेश महोत्सव में दूसरे दिन बच्चों के लिए पर्ची खोल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 03 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों से पर्ची खुलवाकर सवाल पूछे गए और सही जवाब देने वाले बच्चों को कमेटी पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संरक्षक ब्रह्मप्रकाश वार्ष्णेय ने बताया कि गणेश महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम में पर्ची खोल प्रतियोगिता रखी गई थी प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा सवाल जनरल नॉलेज से संबंधित रखे गए। इसका उद्देश्य धार्मिक कार्यक्रम के साथ बच्चों को ज्ञान-विज्ञान की जानकारी भी होने के लिए रहा। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: डांस प्रतियोगिता में सोनाली सिंकू और एमडीएस ग्रुप रहे प्रथम कार्यक्रम में अध्यक्ष जगमोहन वार्ष्णेय, मह...