Etah News: गणेश महोत्सव में बच्चों ने बिखेरा नृत्य का जलवा, नियति वार्ष्णेय रही प्रथम
एटा, सितम्बर 23 -- Etah News: जलेसर। चिंताहरण सत्संग भवन में चल रहे श्री गणेश महोत्सव के आठवें दिन 9 से 12 वर्ष तक के बच्चों की डांस प्रतियोगिता हुई। जिसमें नन्हे कलाकारों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में नियति वार्ष्णेय ने प्रथम, प्रसिद्धि गुप्ता ने द्वितीय, पहल वार्ष्णेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में एचएसओ जलेसर अखिलेश दीक्षित, रविराज, व्यापार मंडल चेयरमैन आदित्य मित्तल, वैश्य महासभा प्रदेश सचिव कपिल देव वार्ष्णेय, अध्यक्ष शुभम बंसल, हनी मित्तल, आदित्य बंसल, दीपक पालीवाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अखिलेश वार्ष्णेय एवं सौरव वार्ष्णेय ने किया। महाकाल सेवा समिति जलेसर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.