एटा, अक्टूबर 7 -- Etah News: शहर में आस्था, संस्कृति और लोक-परंपरा का महा संगम श्रीरामलीला महोत्सव का एकादशी तिथि एवं मंगलवार के शुभ संयोग पर भव्य वातावरण में शुभारंभ हुआ। इससे दौरान पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। सर्वत्र मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। पूजन होते ही जय श्रीराम के नारे लगने लगे। रामलीला महोत्सव का शुभारंभ एडीएम प्रशासन अजय नारायण सिंह, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व सांसद कैलाश यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। शुभारंभ समारोह के दौरान रामलीला प्रदर्शनी एवं कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष बृजभूषण पांडेय, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता सराफ और महामंत्री उमाशंकर गिरी के साथ पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से मंच पर विरा...