एटा, जुलाई 20 -- Etah News: माध्यमिक विद्यालयों में जनपद स्तरीय खेलकूद का सोमवार को शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिताओं के विजयी खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सोमवार को बीडीआरएस इंटर कालेज राजा का रामपुर में जनपदीय बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य डा. श्रवण सिंह यादव ने किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में जनपद के विभिन्न प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। निर्णायक की भूमिका चम्पा देवी राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजा का रामपुर पूनम मिश्रा, बीडीआरएस इंटर कॉलेज राजा का रामपुर के योगेंद्र सिंह ने निभायी। प्रतियोगिता में सहायक अध्यापक ज्ञान चंद्र, सौरभ गुप्ता, सुनील कनोजिया, सुनील कुमार, राजेश कुमार, जनता इंटर कॉल...