एटा, अक्टूबर 25 -- Etah News: खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुए एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। वहीं अन्य जगहों पर पांच लोगों को सांप ने डस लिया। थाना मारहरा के गांव इमामनगर निवासी धर्मेन्द्र कुमार (36) पुत्र रोहनलाल शनिवार को खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।रविवार को कोतवाली देहात के गांव नगला शीतल निवासी 10 वर्षीय किशोरी अंजली पुत्री प्रमोद को सांप ने डस लिया। शनिवार रात को थाना जैथरा के गांव मोहकमपुर निवासी युवती वंदना भी सर्पदंश के शिकार हो गई।थााना सिढ़पुरा क...