एटा, अक्टूबर 15 -- Etah News: खेत पर जा रही वृद्धा पर सियार ने हमला कर दिया। महिला को कई जगहों पर काट लिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना सकीट के गांव दत्तपुर कुंजनपुर निवासी रानी पत्नी रनवीर सिंह गुरुवार को खेत की तरफ जा रही थीं। रास्ते में सियार ने हमला कर दिया। चीख की आवाज सुनकर परिवारीजन पहुंच गए। हमला करने के बाद सियार भाग गया। महिला को परिवारीजन तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वृद्धा का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...