एटा, जुलाई 26 -- Etah News: खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान का शव खेत में अचेतस्था में पड़ा मिला। खेत पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घरवालों के अनुसार सर्पदंश से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। थाना अवागढ़ के गांव ओनेरा निवासी 40 वर्षीय बबलू पुत्र डंबर सिंह रोजाना की तरह शनिवार को भी खेतों की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। काफी देर तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। तलाश के दौरान बबलू खेत पर अचेतवस्था में पड़े मिले। सांस होने की आशंका पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर अवागढ़ पुलिस भी मौके पर प...