Etah News: खाना बनाने के विवाद में महिला ने पिया टायलेट क्लीनर
एटा, अक्टूबर 28 -- Etah News: थाना नयागांव क्षेत्र के गांव अलीपुर में पति से विवाद के बाद एक महिला ने गुस्से में टायलेट क्लीनर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। गांव अलीपुर निवासी शिवानी पत्नी पंकज का मंगलवार को किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद हो गया था। आवेश में आकर महिला ने टायलेट क्लीनर पी लिया, जिससे कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई।पति पंकज ने बताया कि वह काम से घर वापस लौटे थे और उन्होंने शिवानी से खाना बनाने के लिए कहा था। उसने मना कर दिया, जिसके बाद वह पानी लेने चले गए। इसी दौरान गुस्से में आकर पत्नी ने टायलेट क्लीनर पी लिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. शक्ति सिंह मीणा ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.