एटा, जुलाई 2 -- Etah News: जिले के किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन काफी सख्त है। गुरुवार को जिले की तीनों तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक एवं कृषि अधिकारियों ने खाद के गोदामों पर औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान सदर क्षेत्र में एसडीएम श्वेता सिंह, अलीगंज में एसडीएम जगमोहन गुप्ता तथा जलेसर में एसडीएम पीयूष रावत के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान खाद के उपलब्ध स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर, क्रय-विक्रय अभिलेख, कैश मेमो, पॉश मशीन, लाइसेंस, मूल्य सूची एवं अन्य अभिलेखों का गहनता के साथ सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद की गुणवत्ता की जांच के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दो नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।वहीं एक खाद विक्रेता के अभिलेख अपूर्ण पाए...