Etah News: खाद कालाबाजारी, ओवररेटिंग एवं टैगिंग करने वाले विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई
एटा, जुलाई 27 -- Etah News: जिले के किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को कृषि अधिकारियों ने टीम के साथ खाद विक्रय केंद्रों एवं सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। डीएम अरविंद सिंह के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने जिले के अंदर खाद की दुकानों एवं सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों और समितियों पर उपलब्ध खाद स्टॉक, विक्रय रजिस्टर, कैश मेमो, मूल्य सूची एवं अन्य अभिलेखों का गहनता से परीक्षण किया गया। सभी विक्रेताओं एवं समिति सचिवों को निर्देशित किया गया कि उर्वरकों का विक्रय केवल शासन द्वारा निर्धारित दरों पर किया जाए, प्रत्येक बिक्री पर किसान को अनिवार्य रूप से कैश मेमो उपलब्ध कराया जाए तथा विक्रय केंद्रों पर मूल्य सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित रखी जाए।खाद की किसी प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.