एटा, जुलाई 16 -- Etah News: कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा के साथ रास्ते में छेड़खानी की। शिकायत करने पर पीड़ित के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर पिटाई कर दी। आरोपी बेटी को बदनाम करने भी धमकी दे रहे हैं। पिता ने दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मारहरा के एक मोहल्ला निवासी पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटी अपने घर से कोचिंग के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में आरोपी मोहम्मद कैफ ने पीछा किया और उसके साथ अभद्रता व छेड़खानी की। छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। आरोपी ने साथी के साथ मिलकर पीड़ित को भी धमकी दी है और हमला भी किया। आरोप है कि बदनाम करने की भी धमकी दे रहा है। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर मारहरा थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है...