एटा, नवम्बर 1 -- Etah News: थाना परिसर में धनतेरस, दीपावली और भैया दूज के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। सीओ राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कस्बे के व्यापारी एवं सराफा कारोबारी शामिल हुए। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। बैठक में सीओ राजेश सिंह ने कहा, सभी व्यापारी अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। उन्होंने सराफा कारोबारियों से प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवा लें। उन्होंने कहा कि गांधी चौराहे से मेन मार्केट तक सभी व्यापारी त्योहारों पर अपनी दुकानें निर्धारित सीमा में लगाएं, जिससे बाजार में राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो।सराफा यह भी पढ़ें- Kausambi News: त्योहारों को लेकर व्यापारियों के साथ की सुरक्षा बैठक व्यापारियों को विशेष हिदायत देते...