एटा, सितम्बर 26 -- Etah News: कृषि फार्म में बने दुर्गा मंदिर से चोर दिनदहाड़े घंटा चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने मामले में चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। कोतवाली जलेसर के मोहल्ला शेरगंज निवासी कुलदीप कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि सालवाहनपुर से बेगमपुर को जाने वाले रास्ते पर कृषि फार्म है। कृषि फार्म पर मां दुर्गा जी का मंदिर बना हुआ है। पीड़ित के अनुसार 25 सितंबर को चोरों ने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में लगे सात घंटे चोरी कर ले गया। मंदिर में चोरी की होने की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने थाना जलेसर पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। मंदिर में चोरी की घटना से क्षेत्र में भी चर्चा है। पीड़ित के अनुसार मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जलेसर...