Etah News: किसानों को समस्याओं को समय से हो समाधान: सीडीओ
एटा, अगस्त 19 -- Etah News: किसान दिवस का आयोजन मुख्य विकास भवन के शताक्षी सभागार में किया गया। बैठक में एफपीओ प्रतिनिधियों, प्रगतिशील किसानों तथा कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि किसान दिवस में प्राप्त किसानों की समस्याओं एवं सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए किसानों से अपील की कि वह निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत 31 अगस्त से पूर्व अपनी फसलों का बीमा अवश्य करा लें। यह भी पढ़ें- Hapur News: खाद्य किल्लत, बिजली बिल और गन्ना भुगतान पर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.