Etah News: किशोर की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
एटा, सितम्बर 8 -- Etah News: किशोर की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार किया। इससे पहले घंटों तक शव रखा रहा। मामले में भाई ने महिला के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाए है कि पड़ोसी महिला की पिटाई से आहत होकर किशोर ने आत्महत्या की थी। बता दें कि थाना नयागांव के गांव अमोघपुर भाटान निवासी पंकज (13) पुत्र बलराम सोमवार को स्कूल नहीं गया था। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य बाहर गए थे। दोपहर में ताऊ का बेटा घर पहुंचा। कमरे में पंकज का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया था। पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार सुबह पांच बजे शव गांव पहुंचा। घरवालों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। घरवाले थाने पहुंचे और पहले हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.