Etah News: कासगंज रोड स्थित कूड़े के ढेर में मिला कटा हुआ हाथ
एटा, अगस्त 13 -- Etah News: कासगंज रोड स्थित एक कूड़े के ढेर में गुरुवार को एक हाथ कटा हुआ मिला। पुलिस के अनुसार कुछ दूरी पर मेडिकल कॉलेज है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने कासगंज रोड स्थित कूड़े के ढेर में मानव का कटा हुआ हाथ पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस ने निरीक्षण कर कटे हुए हाथ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कटा हुआ हाथ कैसे आया। थानाध्यक्ष कोतवाली देहात केके लोधी का कहना है कि कुछ दूरी पर मेडिकल कॉलेज भी है। उनसे भी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.