एटा, अगस्त 10 -- Etah News: रविवार रात के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 21 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें अधिकांश कांवड़िए बताए जा रहे है। दो की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। जानकारी मिलते ही प्राचार्य, एएसपी, एसडीएम सदर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे और घायलों से जानकारी ली। हादसा रविवार रात को हुए है। सबसे ज्यादा हादसे मिरहची क्षेत्र में बताएं जा रहे है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सड़क हादसे में चार कांवड़िये घायलहादसे के समय श्रद्धालु कैसे यात्रा कर रहे थे रविवार को बड़ी संख्या में लोग कांवड़ लेने के लिए जा रहे थे। कुछ लोग कांवड़ लेकर आ रहे थे। श्रद्धालुओं के जत्थे अलग-अलग मार्गों से गुजर रहे थे। इसी दौरान विभिन्न स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 21 से अधिक कांवड़िये चोटिल हो गए। कुछ को हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्स...