Etah News: कासगंज रोड की कॉलोनियों में 06 बिजली गुल रहने से छाया रहा अंधेरा
एटा, सितम्बर 7 -- Etah News: बीते रविवार को शाम छह बजे से रात 12 बजे तक कासगंज रोड से सटी सभी कॉनोनियों, आधा दर्जन से अधिक गांव एवं पेट्रोल पंपों की बिजली आपूर्ति लगातार छह घंटे गुल रही। इस कारण घरों में अंधेरा पसरा रहने के साथ पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को ईंधन के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को इंडस्ट्रियल एरिया, गोकुल बिहार कॉलोनी, दुर्गाधाम कॉलोनी, भार्गव नगर समेत कासगंज रोड से सटी सभी कॉलोनियां में शाम छह बजे से 12 बजे तक बिजली गुल रही। लगातार छह घंटों बिजली न आने से घरों पर लगे इंर्न्वटर पूरी जवाब दे गए और घरों में अंधेरा फैल गया। इतना ही नहीं पेट्रोल पंपों पर भी बिजली गुल रहने से पेट्रोल पंपों पर अंधेरा पड़ा होने के साथ मशीनें भी बंद बनी रही।इस कारण सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन चालकों को अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.