एटा, अक्टूबर 12 -- Etah News: थाना क्षेत्र के आसपुर मार्ग स्थित गांव बबली के समीप तेज रफ्तार क्रेटा कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायल बाइक सवार मैनपुरी जिले के गांव नगला भाट के निवासी है। घायल आंसू पुत्र मुकेश ने बताया सोमवार को सुबह उनके बाबा का निधन हो गया है। दिल्ली से आ रहे अपने चाचा नाहर सिंह पुत्र झबूलाल को लेने के लिए आसपुर आए थे।वहां से दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे, अभी वह आसपुर-सकीट मार्ग पर गांव बबली के समीप पहुंचे, तभी सकीट की ओर से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर ...