एटा, अगस्त 13 -- Etah News: गुरुवार को डीपीओ संजय सिंह ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाली पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर मुख्य सेविका की संस्तुति पर वेतन रोकने की कार्रवाई की है। गुरुवार को डीपीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पंजीकरण न होने पर मुख्य सेविका जैथरा कु कमलेश ने मानदेय रोकने की संस्तुति की। मामले की सत्यता और गंभीरता को देखते हुए गांव हरसिंहपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री माधुरी पांडेय, रूपधी की सुमनलता, टिकाथर की अर्चना यादव, सिराओ की ममता एवं नगला बहादुर की सूरजा का मानदेय रोका गया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्री माधुरी पांडेय केंद्र पर कभी कभी जाती है। इसकी जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...