एटा, जुलाई 20 -- Etah News: विकास भवन स्थित कार्यालय में घुसकर डीपीएम पर निलंबित चल रहे पंचायत सचिव ने साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। इतना ही नहीं गाड़ी में भरकर आए लोगों ने कंप्यूटर तोड़ दिया। साथ ही कार्यालय में रखे सरकारी दस्तावेज भी उठाकर ले गए। चेन लूटने का भी आरोप लगाया गया है। जांच फाइल बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद आक्रोशित डीपीएम के समर्थन में विकास भवन में धरना शुरु हो गया। जानकारी मिलते ही पहुंचे सीडीओ ने समझा-बुझाकर धरना समाप्त करा दिया। डीपीएम ने सचिव, छह से सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। जिला परियोजना प्रबंधक अनुज शाक्य ने कोतवाली नगर में तहरीर देते हुए बताया कि तत्कालीन प्रभारी डीपीआरओ ने सचिव रजनीश यादव की ग्राम पंचायत अंगरइया जमुनाई का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पं...