एटा, अगस्त 4 -- Etah News: सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। आज का कार्यकर्ता सम्मेलन टिकट बांटने के लिए नहीं बरन प्रत्याशियों की तैयारी का जायजा लेने का है। चुनाव के लिए टिकट एक व्यक्ति को मिलेगी। टिकट किसी को मिले कार्यकर्ता उसी को जिताने के लिए तैयार रहे। पीड़ीए मजबूत होगा तो कार्यकर्ता भी मजबूत होगा। मंगलवार को जलेसर विधानसभा क्षेत्र के ब्रजभूमि गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोंधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो भगवान राम के नहीं हुए वह प्रदेश और देश की जनता के क्या हो सकते हैं। जब अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में चढ़ावा तक सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश में महिलाएं, छात्राएं कैसे सुरक्षित हो सकती है। जंतर मंतर पर पेपर लीक के विरोध में छात्र छात्राओं की ओर...