एटा, जुलाई 9 -- Etah News: कुरावली रोड स्थित कांशीराम कालोनी में गुरुवार को प्रशासन ने सरकारी आवासों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के मद्देनजर अधिकारियों की टीम ने पुलिस बल के साथ कालोनी में घर-घर पहुंचकर निवासियों के दस्तावेजों और पात्रता की जांच की। एसडीएम जगमोहन गुप्ता के निर्देशन में किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्णकांत सरल, नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय, लेखपालों की टीम और पालिका कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रत्येक आवास पर रहने वाले परिवारों से आवश्यक अभिलेख लेकर उनका सत्यापन किया। जिन लोगों के दस्तावेज अधूरे मिले या जो निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। सत्यापन के दौरान कुछ ऐसे परिवार भी सामने आए जो लंबे समय से कॉलोनी में रह र...