एटा, जुलाई 23 -- Etah News: श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर स्थित पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। पूर्ति निरीक्षक ने एटा रोड, कम्पिल रोड, सरोठ रोड एवं कायमगंज रोड स्थित विभिन्न पेट्रोल पंपों का दौरा कर कांवड़ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक हरीश रंजन ने संबंधित संचालकों को व्यवस्थाएं हर समय सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही शौचालय, स्नानघर, वॉशबेसिन, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई एवं यात्रियों की सुविधा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पेट्रोल पंपों सभी मूलभूत सुविधाएं पूरी होनी चाहिए। जिससे कि कांवड़ यात्रियों को सु...