Etah News: कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, पोलों पर पॉलीथिन रैपिंग, गोवंश पकड़ने को टीमें गठित
एटा, जुलाई 24 -- Etah News: कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और निर्विघ्न संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विद्युत वितरण निगम, पशुपालन विभाग और लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार से अपने-अपने स्तर पर विशेष अभियान की शुरुआत कर दी। डीएम अरविंद सिंह के निर्देशानुसार पीडब्ल्यूडी ने कासगंज, आगरा मार्गों पर बने गड्ढों का पेचवर्क, सड़क पटरी की साफ-सफाई तथा झाड़ियों की कटाई की। नगर निकायों द्वारा यात्रा मार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, मोबाइल शौचालय, जल निकासी, स्वच्छता एवं अन्य जरूरी नागरिक सुविधाएं की जा रही हैं। वहीं विद्युत विभाग यात्रा मार्गों पर स्थित विद्युत पोलों को पॉलिथीन से रैप करा रहा है। ट्रांसफार्मरों के चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.