एटा, अक्टूबर 21 -- Etah News: उत्तर प्रदेश संयुक्त बार एसोसिएशन की ओर से पारित प्रस्ताव के समर्थन में बुधवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान किसी भी अधिवक्ता ने कार्य नहीं किया। न्यायिक कार्य न होने के कारण वादकारियों को लौटना पड़ा। अधिवक्ता हित में पारित किए गए प्रस्तावों पर जल्द से जल्द अमल करने की मांग उठाई गई। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, महासचिव राजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि उत्तर प्रदेश संयुक्त बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं के हित में कई प्रस्ताव पारित किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहने के प्रस्ताव के समर्थन में आगे आए हैं।कलक्ट्रेट यह भी पढ़ें- Sambhal News: अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से बहिष्कार कर हड...