Etah News: करोड़ों के भ्रष्टाचार की लोकायुक्त जांच, हाथरस सीडीओ ने की जांच
एटा, जुलाई 30 -- Etah News: विकास खंड में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए कथित करोड़ों रुपये के विकास कार्य अब लोकायुक्त की जांच के दायरे में आ गए हैं। हाथरस के मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने मंगलवार को अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों और ब्लॉक परिसर का निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत परखी। जांच के दौरान सड़क, नाला, नाली, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, मनरेगा कार्यालय, टीन शेड, सभागार और ब्लॉक प्रमुख के कार्यकाल में कराए गए निर्माण कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया गया।
जांच के दौरान की गई निरीक्षण लोकायुक्त के समक्ष अलीगंज निवासी रामगोपाल सिंह शाक्य ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप थे कि वर्ष 2021-22 से 2025-26 के बीच क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुईं। शिकायत में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.