Etah News: करंट से मौत की नहीं थम रहीं घटनाएं, समर चलाते समय किसान की मौत
एटा, जुलाई 13 -- Etah News: जिले में करंट लगने से मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। खेत पर पानी लगाने के लिए समर चलाते समय किसान को करंट लग गया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। थाना पिलुआ के गांव भोजपुर निवासी जितेन्द्र (52) पुत्र छदामी लाल रविवार की देर शाम खेत पर पहुंचे। खेत में पानी लगाने के लिए समर शुरु की। बिजली करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मामले की जानकारी घरवालों को दी। किसान को क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। किसान की मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.