Etah News: करंट से बालक की मौत पर अधिकारियों-कर्मियों पर रिपोर्ट, जेई सस्पेंड
एटा, अगस्त 7 -- Etah News: ट्रॉली पर रखे अस्थायी ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने से मासूम की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मृतक के पिता ने विद्युत निगम के अधिकारी, कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस क्षेत्र के जेई को सस्पेंड कर दिया गया है। विद्युत निगम भी इस मामले में अलग से जांच करा रहा है। कोतवाली नगर के मोहल्ला राधा बिहार सुनहरी नगर पानी की टंकी के पास निवासी राजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पिछले कई महीनों से खराब ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर ट्रॉली पर अस्थायी ट्रांसफॉर्मर मोहल्ले में रखकर विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। मोहल्ले के लोगों ने कई बार विभागीय कर्मचारियों से ट्रांसफॉर्मर को हटाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। विद्युत निगम की लापरवाही के चलते मंगलवार शाम बेटा आरुष सुनहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.