एटा, जुलाई 15 -- Etah News: करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना निधौलीकलां के गांव सलेमपुर निवासी मुनीशपाल पुत्र छतपाल सिंह बुधवार को खेत पर गए थे। खेत पर काम करते समय युवक को करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गए। परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। युवक की गंभीर हालत बनी हुई है। घरवालों ने बताया कि फेस लगाते समय करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गए थे। घटना के बाद ग्रामीणों में भी दहशत है। यह भी पढ़ें- Deoria News: विद्युत पोल के स्ट्रेट वायर के चपेट में आने से युवक की मौत बता दें कि बारिश के मौसम में करंट की लगातार घटनाएं बढ़ रही है। कुछ दिनों में खेत पर काम करते समय चार लोगों की मौत हो चुकी ह...