Etah News: कमरे में लटका मिला विवाहिता का शव, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप
एटा, सितम्बर 21 -- Etah News: गांव बारथर में विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सांस होने की आशंका पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मायकेवालों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। थाना जसरथपुर के गांव खजुरियाना निवासी नीतू (25) पुत्री झब्बूलाल की शादी सुगंध सिंह निवासी बारथर कोतवाली देहात के साथ पांच साल पहले हुई थी। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मौसा मंजू कुमार ने बताया कि ससुरालीजन दहेज की मांग करते थे। कुछ माह पहले विवाद के बाद नीतू मायके चली आई थी। पुलिस ने सुलह-समझौता कराया था। इसके बाद विवाहिता फिर से ससुराल आई थी। पति दिल्ली में नौकरी करता है। रविवार को पति दिल्ली से आया था। बताया जा रहा है कि रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। सोमवार सुबह दस बजे कमरे में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.