एटा, सितम्बर 1 -- Etah News: औद्योगिक क्षेत्र सेंथरी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। आए दिन फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने से चिंतित व्यापारियों ने मंगलवार को बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में कई इकाइयां संचालित हैं, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं और लाखों रुपये की मशीनरी व अन्य सामान मौजूद रहता है। इसके बावजूद क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। रात के समय पुलिस गश्त प्रभावी न होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। व्यापारियों ने मांग की कि औद्योगिक क्षेत्र में दिन और रात दोनों समय पुलिस की नियमित गश्त कराई जाए। विशेष रूप से रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, ताकि संदिग्ध लोगों और व...