एटा, अक्टूबर 31 -- Etah News: आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के उद्देश्य से शनिवार को एसएसपी डा. इलामारन जि, सीओ राजेश सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च के दौरान एसएसपी ने व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बीते दिनों सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लाखों रुपये की लूट की घटना का पुलिस द्वारा सफल खुलासा करने पर व्यापारियों ने एसएसपी का स्वागत किया। इस अवसर पर सूर्यकांत गुप्ता, कुलदीप कुमार वर्मा, कमल वर्मा, अरविंद सोनी, विजय शाक्य, संजय यादव सहित कस्बे के तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...